विद्युत मंडल कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल व्यावरा को समर्पित किया वाटर कूलर

ब्यावरा कोरोना संकट के दोर एक और प्रशासन सेवा कार्यो मे लगा हुआ है तो वही दूसरी और स्थानीय विधायक अपना मानवीय धर्म निभाते हुए मरीजो के हितार्थ सेवा कार्यो मे लगे हुए विधायक के सराहनीय कार्यो को देखते हुए नगर की सामाजिक संस्थाये और सेवा समितिया लगातार सिविल अस्पताल मे दवाइयों से लेकर मेडिकल उपकरण समर्पित कर रही है इसी क्रम मे आज विधुत मण्डल कर्मचारियो ने एक 80 लीटर प्रति घण्टे की कूलिंग कैपिसिटी का वाटर कूलर विधायक रामचन्द्र दांगी की उपस्थिति में सिविल अस्पताल व्यावरा को समर्पित किया।इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री रामप्रसाद यादव,यशवंत राजपूत सुंदर कुशवाह गोपाल यादव रामेश्वर गिरी महेंद्र यादव कपिल शिवहरे सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ शरद साहू,डॉ राकेश गुप्ता डॉक्टर शेली गर्ग उपस्थित थे।विधायक श्री रामचन्द्र दांगी ने इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए संस्था का आभार प्रकट किया है ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा