
(भगवत शर्मा)
ब्यावरा (राजगढ़) कांग्रेस महामंत्री ने कलेक्टर द्वारा बनाई संकट (आपदा) प्रबंधन समिति को लेकर अनुविभागीय अधिकारी जूही गर्ग को ज्ञापन सौपा। कांग्रेस महामंत्री चंदर सिंह सौंधिया ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जिला कलेक्टर द्वारा जो समिति गंठित की गई वह आपदा की न होकर भाजपा नेताओ की समिति होना प्रतित हो रही है,जबकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ब्लाक स्तरीय आपदा प्रबंधन की समिति गठित करना था जिसमें अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधी गणमान्य नागरिकों को शामिल करना था लेकिन ब्लाक स्तरीय प्रबंधन के समिति के स्थान पर भाजपा के अध्यक्ष के रूप में ब्लाक स्तरीय भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति गंठित कर डाली इस समिति में जो 14 सदस्यों के नाम है वह भाजपा के नेता है। ऐसा ब्यावरा ब्लाक में नही राजगढ जिले के सभी विधानसभा में किया गया है। आपने जिले के जनप्रतिनिधी गणमान्य नागरिकों एवं,स्वय सेवी संगठनों का भी अपमान किया गया है। आप भाजपा के कठपुतली के रूप में जिलें में कार्य कर रहे है। हम अनुरोध करते है कि आपके द्वारा बनाई गई समिति पर पुनः विचार कर अनुभवी लोगों को समिति में स्थान दे,ताकि कोविड़ 19 की रोकथाम में प्रभावी भूमिका निभाई जा सके।
