ब्यावरा राजगढ़ कोरोना संक्रमण के आकड़े भले ही प्रशासन की नजर मे कम होते जा रहे है मगर रोगियों की संख्या कम नही हो रही है कुछ लोग जांच करवाने से डर रहे है तो कही रैपिड टेस्ट (जांच) किया जाकर आकड़ो को लिमिट मे दर्शाया जा रहा है विचारणीय बात यह है की यदि आकड़े सही है तो फिर सरकार चिंतित क्यो है,,,, फालतु घुमने वालो का कोरोना टेस्ट करवाने का मतलब क्या है
राजगढ़ जिले के ब्यावरा मे आज भी कोरोना मुंह खोले खड़ा हुआ है नगर मे लोक डाउन बेअसर साबित हो रहा है नगर के सबसे चर्चित सुठालिया रोड चूड़ी गली कृष्णपुरा धानमंडी कहने को वाजार बंद है मगर यहा प्रतिबंधित सभी दुकानो मे ग्राहको की आवा जाही चल रही है फिर यह केसा लोक डाउन है इसी के साथ साथ कृष्णपुरा मार्ग सब्जी मंडी चौराहे पर तो ऐसा लगता है मानो मेला लग रहा है सुबह से। शाम तक हजारो की संख्या मे ग्रामीणों से लेकर शहर की जनता किराना ,फल सब्जी के साथ साथ अन्य मसाले की खरीददारी करती है ऐसी स्थिति मे यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है की हजारो की तादाद मे जो जनता आ रही है वह कोरोना बाटने आ रही है या खरीदने ,,, बीते सप्ताह एसडीएम और तहसील दार द्वारा दुकान खोलने वालो के चालान बनाए जाने के कारण दुकानदारो मे भय व्याप्त था मगर अब दुकानदारो मे भय खत्म होता नजर आ रहा है पुलिस प्रशासन का कहना है की हमारे पास स्टॉप की कमी है कहते लातो के भुत बातो से नही मानते अब देखना यह है की नवागत एसडीएम लोक डाउन का पालन किस तरह करवा पाती है
