’मैं कोरोना वालेंटियर’’ गांवो मे जागरूकता अभियान अंतर्गत


वालेंटियर को किट वितरित किये गये

राजगढ़ ब्यावरा– मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद राजगढ़ द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आज मैं कोरोना वालेंटियर को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर और डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रोशनी वर्धमान के द्वारा किट वितरण किया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर ने कोरोना वांलेटियर के द्वारा जिले में किये जा रहे कार्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर‘‘ का म.प्र. शासन के पोर्टल पर लगभग 2000 लोगो ने स्वयं की प्रेरणा से पंजीयन किया है। जिसमें लगभग 800 से 1000 लोग जिले में सक्रिय वांलेंटियर के रूप में दिन प्रतिदिन कार्य कर रहे है, उनको जन अभियान परिषद द्वारा सामेतिक रूप से 20 वालेंटियर्स किट वितरण किया जा रहा है।
जिससे उनकी अलग पहचान हो सके वालेंटियर का पंजीयन 04 श्रेणियों में किया गया इसमें वेक्सीन स्वयं सेवक, मास्कं वितरण स्वयं सेवक, चिकित्सा स्वयं सेवक और मोहल्ला टोली स्वयं सेवक चारो श्रेणियों के कार्य और आपदा प्रबंधन समितियो में जन अभियान परिषद की भूमिका के बारे में रहने के लिए बताया गया।
जिला समन्वयक नागर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान अंतर्गत लोगो को जागरूक करना, गांव में जनता कर्फ्यू का लगाते हुये आपदा प्रबंधन समितियों में अपनी भूमिका को रखने के साथ ही गांव को सेनेटाईज करना, किल कोरोना अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग करना एंव घर-घर जाकर लोग सार्वजनिक कार्यक्रम न करे इसके लिये गांव में समझाईश देना और किसी व्यक्ति के द्वारा यदि कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो उसकी सूचना प्रशासन को देने का कार्य वालेंटियर कर रहे है। उन्होने बताया कि किल कोराना अभियान के अंतर्गत जो लोग बुखार, सर्दी, खांसी से ज्यादा ग्रसित है ऐसे लोगो का टेस्ट कराने के लिय पास के अस्पताल में पहुंचाने हेतु जागरूक किया जा रहा है, जिससे गांव को कोरोना मुक्त किया जा सके। बाद में अपर कलेक्टर द्वारा सभी से किये जाने वाले कार्य का फीडबेक लिया गया। उन्होंने कहा कि निष्चित ही जन अभियान परिषद जिले में अच्छे कार्य कर रही है मैं वालंटियर समाज में एक अच्छे और अनुकरणीय कार्य कर रहे लोगो की सेवा जागरूक करके उन लोगो को जगा रहे है। यह एक बड़ा धर्म है। उनके द्वारा सुझाव भी दिया गया कि कोरोना वालेंटियर अस्पताल में हेल्प डेस्क के रूप में कार्य करे जिससे गरीब लोगो को सहारा मिल सके । उन्होने कहा कि वालेटियर रेडक्रास के साथ समन्वय कर लोगो को जागरूक करें । साथ ही उन्होने सभी वालेंटियर से वैक्सीन लगवाने की बात कही उन्होने कहा कि वेक्सीन ही हमारे प्राणों की रक्षा करेगी इस हेतु कहा कि अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक करे ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा