
ब्यावरा (राजगढ़)अनुविभागीय अधिकारी जूही गर्ग द्वारा पीपल चौराहा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमे स्वास्थ्य व्यवस्थाये सुचारु रूप से संचालित होना पाया गया उक्त स्वास्थ केन्द्र पर पोस्ट कोविड के मरीजों को प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक फोन सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए जिसमें पोस्ट कोविड के मरीज अपने स्वास्थ्य के संबंध में सलाह परामर्श ले सकेंगे पोस्ट कोविड के मरीज की स्वास्थ्य संबंधित असुविधा होने पर विभाग द्वारा प्रसारित फोन नंबर से सीधे संपर्क कर परामर्श ले सकें उक्त संबंध में नंबर शीघ्र जारी किए जाएंगे
