पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान जप्त की चोरी की 02 मोटरसाईकिल

आरोपी भी आये शिकंजे में, मलावर टीम को मिली सफलता

ब्यावरा राजगढ़ चोरी के मामलों का त्वरित निराकरण एवं वाहन चोरों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस कप्तान द्वारा समस्त जिले के बल को निर्देशित किया गया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मलावर उपनिरीक्षक प्रदीप गोलिया एवं उनकी टीम को चोरी गई मोटरसाईकिल जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 29.05.21 को वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम आगर की ओर से मलावर तरफ आ रहा एक व्यक्ति अचानक पुलिस टीम को देख कर मोटरसाईकिल को वापस आगर की तरफ मोडकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको घेराबंदी कर पकडा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर संदेही ने सिल्वर रंग की बिना नम्बर की हीरो होंडा सीडी डिलक्स मोटरसाईकिल चोरी की होना बताया, कुछ समय पश्चात एक और व्यक्ति ब्लेक कलर की होंडा सीबी साईन आगर की ओर से मलावर की जा रहा था वाहन चेकिंग में रोका मोटरसाइकिल के काग जात के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया सख्ती से पूछताछ की तो उक्त मोटरसाईकिल को चोरी की होना बताया आरोपियो का कृत्य धारा 41(1-4),जा.फौ 379 भादवि के तहत दण्डनीय पाया जाने से थाने पर इस्तगासा क्रमशः क्रमांक 04/21, 05/2021 धारा 41(1-4), जा.फौ 379 भादवि के तहत पंजीबध्द कर आरोपियो से एक लाख रुपए कीमती 02 मोटरसाईकिल जप्त की गई। आरोपियों 1.राधेश्याम सोनी उम्र 45 साल निवासी वार्ड नंबर 6 बाजार चौक बोड़ा एवं दिलीप कुमार भिलाला उम्र 30 साल निवासी ग्राम महुआ थाना बोड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना मलावर प्रदीप गोलिया, स उ नि कैलाश यादव, प्रधान आरक्षक 425 राज बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक 837 नगर सिंह, आरक्षक 931 सुनील भील, आरक्षक 933 सुनील भील, आरक्षक 936 महावीर भील, आरक्षक 932 विशाल वर्मा एवं आरक्षक 36 संजीव धुर्वे का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा