ब्यावरा विधायक ने जनता की सेवा के लिए सिविल अस्पताल को एम्बुलेंस समर्पित की

ब्यावरा राजगढ़ आम जनता के चहेते बने विधायक रामचंद्र दांगी की कोरोना काल मे निस्वार्थ भाव से की सेवा में एक और सेवा सेवा नगर मे चर्चा का विषय बन गई व्यवस्थाओं को सुद्रढ़ करने के लिए क्षेत्रीय विधायक श्री रामचन्द्र दांगी ने विधायक निधि से क्रय एक सर्वसुविधायुक्त वातानुकूलित एम्बुलेंस आज सिविल अस्पताल परिसर में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री जूही गर्ग,बीएमओ डॉ शरद साहू को सेवाओ के लिए भेंट की।इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री पुरषोत्तम दांगी,पूर्व नपाध्यक्ष डॉ भारत वर्मा,जिप सदस्य प्रतिनिधि श्री चन्दर सिंह,समाजसेवी श्री सम्पत मोदानी,गोपाल बादशाह,कृष्णवल्लभ गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव,शहर अध्यक्ष अशोक क्रांति,युका विधानसभा अध्यक्ष विष्णु खटाना,पार्षदगण ज्ञानू विजय,समीर खान,कैलाश बारौठ,राधेश्याम धनगर,घनश्याम वर्मा,ओपी शिवहरे,राजेश शिवहरे, महेश दांगी, जावेद खान,अर्पित शर्मा,सूरज दांगी,राहुल जाटव,वल्लभ नाहर,सुरेश साहू आदि उपस्थित थे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा