
ब्यावरा- समर्पण संस्था द्वारा सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए मरीजों एवं परिजनों को नाश्ता सहित अन्य सामग्री प्रदान की जा रही है. सोमवार को पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार द्वारा ग्रुप के द्वारा किए जा रहे कार्यो को देखा तथा मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उनके द्वारा मरीजों को हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि जल्द ही ठीक होकर आप घर पहुंचेंगे. इस मौके पर मंगलवार को संस्था के राम नारायण दांगी, इंदर सिंह लववंशी , वरिष्ठ वकील चंद्रकांत त्रिपाठी , राम गोपाल दांगी , रवि बड़ोंने उपस्थित रहे.
