अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल रामबहादुर और हेमराज के इलाज मे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

रात्रि मे सिविल अस्पताल पहुचे विधायक रामचन्द्र दांगी उपचार करवाकर भोपाल रेफर करवाया

 

ब्यावरा सुठालिया मार्ग पर घुरेल जोड़ के नजदीक अज्ञात वाहन ने कड़ियांहॉट निवासी रामबहादुर मीणा और हेमराज मालवीय को टक्कर मार दी व घायल अवस्था मे छोड़कर वाहन लेकर फरार हो गया मौके पर घटना के पश्चात रास्ते से निकलते समय पीड़ित की आवाज सुनकर शिक्षक रामचंद्र तोमर ने पुलिस एवं आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सूचना दी तथा उन्हें ब्यावरा अस्पताल के लिए भिजवाया साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र दांगी को भी अवगत करवाया तत्पश्चात हमेशा की तरह विधायक तुरंत सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचे व गंभीर पीड़ित व्यक्तियों के हाल जाने व डॉक्टर से चर्चा कर उन्हें संभव मदद करने के लिए कहा इसी के बाद उन दोनों को भोपाल भेजा

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा