
ब्यावरा (राजगढ़) खुशियों के ओटले पर दोपहर 2 बजे से जिले के मशहूर शायर कवियों ने अपनी कविता में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत लोगों में टीका लगवाने की जागरूकता हो इस उद्देश्य से काव्यगोष्ठी का आयोजन रखा गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अज़ीज़ अंसारी इन्दौर पूर्व आकाशवाणी निदेशक इन्दौर, विशेष अतिथि सुरजीत सिंह अज़मानी, विशेष अतिथि महिला सशक्तिकरण जिला अधिकारी श्यामबाबू खरे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण आजाद साहब,
ने की ।
काव्यगोष्ठी में कविता पाठ करने वालों में अज़ीज़ अंसारी इन्दौर ने झूंठ बोलुंगा तो मारेगा मुझे मेरा ज़मीर।
सच के इज़हार पे दुनिया में मेरी जान ले लेगी।। सुनाकर बहुत दाद बटौरी।
अरुण आजाद ने कविता सुनाई एवं टीकाकरण जागरूकता पर विचार रखे। उस्ताद शायर के के नाजा ने रुके कुल नूर पे काला बना डाला। ये है नुक्ता नवाजी हुस्न का हवाला बना डाला।।
हरिसिंह पतंग नरसिंहगढ़ ने नशा छोड़ दो भैया जी आप।
राजेन्द्र खत्री ने ये कुर्सी बड़ी से मस्त मस्त है। कविता सुनाई।
श्याम बाबू खरे ने क्या बताऊं तुम्हे कितनी प्यारी है वो और जग से न्यारी है वो।। श्यामबाबू खरे ने
खलील कुरैशी राजगढ़ ने कुछ भी न कर सका में समाजों के वास्ते।
उत्तर न बन सका में सवालों के वास्ते।
गोपाल दुस्तर ने टीकाकरण जागरूकता अभियान से संबंधित गीत
कोरोना टीका लगवाएं।
महामारी को दूर भगाएं।।
गीत से लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन कवि गोपाल दुस्तर ब्यावरा ने किया।
आभार व्यक्त खलील कुरैशी ने किया।
