विश्व हिन्दू परिषद एवं श्रीगुरूसिंघ सभा कमेटी ने लगाया दूसरा वेक्सिनेशन केम्प


एसडीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
ब्यावरा (राजगढ़) स्थानीय राजगढ़ रोड स्थित गुरूद्वारा परिसर में विश्व हिन्दू परिषद एवं श्री गुरू सिंघ सभा कमेटी के द्वारा रविवार को दूसरा कोरोना वेक्सीन केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के 200 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। केम्प का शुभारंभ भारत माता और गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद किया गया। शुभारंभ एसडीएम सुश्री जूही गर्ग ने किया। इस अवसर पर विहिप के विभाग सेवा प्रमुख डॉ. अशोक अग्रवाल, चरणजीत सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री मुकेश सेन, जिला सह कोषाध्यक्ष प्रिंस छाबड़ा, मनप्रीत सिंह, गोल्डी अजमानी, हिमांशु सोनी, दीपक शाक्यवार सहित कई लोग मौजूद थे। यहां टीकाकरण के लिए सुबह से ही लोगों की कतार लगना शुरू हुई और लोगों ने उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। टीकाकरण टीम ने भी 2 बजे तक 200 डोज के वेक्सिनेशन को पूरा किया। इस केम्प में गौर करने की बात यह रही कि कई दिव्यांगों का भी वेक्सिनेशन कराया गया।
जाति प्रमुखों से आह्वान, कैंप लगवाएं, वेक्सिनेशन कराएं-
विहिप के जिला मंत्री मुकेश सेन ने बताया कि विहिप और श्रीगुरुसिंघ सभा ने लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आकर केम्प लगाने की पहल की। 2 बार लगे केम्प में 350 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। लोगों में वेक्सीन को लेकर उत्साह है। अब समाज, जाति प्रमुखों को आगे आकर इस प्रकार के केम्प लगाने चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। जिससे सरकार ने जो टारगेट लिया है वह जल्द पूरा हो सके और हमारा जिला कोरोना मुक्त हो।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा