





संवाददात- रवि शंकर पाठक बांधवगढ़
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में श्रीमान कलेक्टर महोदय उमरिया के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी उमरिया के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी उमरिया के मार्गदर्शन में जिले में ड्राई डे का कठोरता से पालन करते हुए कच्ची शराब एवं अवैध मदिरा के व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब ठिकानो पर आबकारी विभाग के द्वारा विशेष अभियान चलाकर दबिश दी गई जिसमें ग्राम चिल्हरी ललबा जयसवाल के कब्जे से 8 लीटर हाथ भट्टी शराब 45 किलोग्राम महुआ लाहन ,सुशीला जयसवाल निवासी सुखदास के कब्जे से 225 किलोग्राम महुआ लाहन , मिथिलेश जयसवाल निवासी पिटौर के कब्जे से 480 किलोग्राम महुआ लाहन, पुष्पराज निवासी हरदुआ के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा 150 किलोग्राम महुआ लाहन ,चंद्रशेखर निवासी पड़वार के कब्जे से 165 किलोग्राम महुआ लाहन कुल 23 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 1045 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम से विधिवत कार्यवाही वृत प्रभारी विजय सिंह आबकारी उप निरीक्षक , एवं कविता सिंह धुर्वे आबकारी आरक्षक द्वारा की गयी
