
राजगढ़ (मप्र) अध्यापक संवर्ग को सातवें वेतन मान के एरियर की द्वितीय किश्त के भुगतान मे देरी को लेकर आज संगठन पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर राजगढ को व भा ज पा जिला अध्यक्ष दिलवर यादव पुर्व विधायक हजारीलाल दांगी को एक ज्ञापन सौपकर अपनी बात रखी जिसमे जिला कोषालय अधिकारी की मनमर्जी के चलते किश्त के बिल बार बार निरस्त किये जा रहे हैं शासन स्तर से अध्यापक संवर्ग को पांच वित्तीय वर्षो मे भुगतान किया जाना है और बजट मे प्रावधान भी है जिसका कि प्रथम किश्त का भुगतान 2020 -21 मे हो चुका है इस वित्तीय वर्ष के भुगतान मे कोषालय द्वारा भुगतान ना किये जाने के कारण जिले के अध्यापक संवर्ग साथियो मे आक्रोश है संगठन जिला अध्यक्ष भगवानसिह गुर्जर ने बताया कि इस संकट की घडी मे महामारी के चलते कई शिक्षक काल ग्रसित हो चुके और कई साथी बीमार व अस्वस्थ होकर इलाजरत है ऐसे समय हमारा भुगतान जरुरी है ताकि मृत शिक्षक साथियो के परिवार जनो व अस्वस्थ साथियो को कुछ आर्थिक लाभ का सहयोग प्राप्त हो सके संगठन पदाधिकारियों ने यह भी बोला है कि समय पर भुगतान ना होने की स्थिति मे हम कोषालय कार्यालय के बहार प्रदर्शन करेगे ज्ञापन सौपने वाले साथियो मे प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष भगवानसिह गुर्जर जगदीश भलवाला महिला प्रोकोष्ट जिला अध्यक्ष ऊषा शर्मा सबीना खान चम्पलाल दांगी जिला मीडिया प्रभारी कवि गोपाल दास सहित अन्य साथी उपस्थित थे
