जिला जेल राजगढ़ का निरीक्षण कर विधिक जानकारी की प्रदान

Spread the love

राजगढ़/मप्र:–म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश के पालन में एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भाटिया के मार्गदर्शन में श्री राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जिला एवं द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ श्रीमती मीनल श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी सहित जिला जेल राजगढ़ का मासिक निरीक्षण कर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है।
जिला जेल राजगढ़ में आयोजित जेल निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जिला एवं द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, राजगढ द्वारा विभिन्न बैरकों में निरूद्ध विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से मुलाकात कर सर्वप्रथम उनसे उनके प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया। उनमें उचित जानकारी उपलब्ध कराये जाने हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही उनको उनके विधिक अधिकारों, अपील का अधिकार, प्लीबार्गेंनिंग की जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी के साथ ही साथ नालसा द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन योजना विषय की जानकारी भी दी। इस अवसर पर कोविड-19 के संभावित वृद्धि दर को दृष्टिगत रखते हुये जेल प्रशासन द्वारा कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा हेतु अपनाये जा रहे मापदंडों की जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर जेल बंदियों सहित जेल अधीक्षक, समस्त जेल स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा