
राजस्व प्रकरणों में देरी की तो इसका उल्लेख सी.आर. में-कलेक्टर
राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ए.डी.एम. श्री कमल चन्द्र नागर, सभी एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देष दिए कि जिन अधिकारियों ने राजस्व प्रकरणों में निराकरण में शिथिलता की है वह अभी अवसर का लाभ लेकर त्वरित निराकरण कर ले। कम निराकरण की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी की सी.आर. में उनकी नाकामी के तौर पर उल्लेख किया जाएगा।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रकरण खिलचीपुर में लम्बित है। एस.डी.एम. तहसीलदार ध्यान दे। उन्होने तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में भी निराकरण की गति 90 प्रतिशत से ऊपर लाने के निर्देष दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों के गेहूँ उत्पादन के रकबे के सत्यापन में शेष रहे किसानों का सत्यापन शीघ्र करने के निर्देष दिए। उन्होने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के शेष रह गए किसानों का सत्यापन भी शीघ्रता से करने के निर्देष दिए।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने नजूल पदों के नवीनीकरण में राजगढ़ में अधिक संख्या में प्रकरण शेष रहने पर नाराजगी प्रकट की। कलेक्टर ने सी.एम. हेल्पलाईन में शिकायत कर्ता से बात कर संतुष्टि पूर्वक निराकरण के निर्देष देते हुए कहा कि जब पुलिस की शिकायतों में संतुष्टि का प्रतिषत 90 तक जा सकता है, तो राजस्व में क्यों नही।
