कलेक्टर ने झोला छाप डॉक्टरों और अवैध लेब संचालकों की जांच व कार्यवाही करने हेतु टीम का गठन किया

कलेक्टर ने झोला छाप डॉक्टरों और अवैध लेब संचालकों की जांच व कार्यवाही करने हेतु टीम का गठन किया

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा:– कलेक्टर हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में चल रहे अवैध लेब क्लीनिक एवं फर्जी चिकित्सकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु टीम का गठन किया गया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित समस्त अपंजीकृत एवं अवैध लैब, फर्जी क्लीनिक, झोला छाप चिकित्सकों के विरूद्ध स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा प्रदत्त निर्देषों एवं मध्यप्रदेश उपचर्यागृह तथा रूजोपचार्य संबंधी स्थापना अधिनियम 1993 यथा संशोधन 2008 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा