युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

ब्यावरा राजगढ़ महिला सम्बन्धी अपराधों में लिप्त अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण के लिए गंभीरतापूर्वक त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिले समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी के पालन में करीब 02 साल पहले से डरा धमकाकर बलात्कार करने बाले आरोपी को थाना ब्यावरा(शहर) टीम ने गिरफ्तार कर शिकंजे में ले लिया है।
फरियादिया ने थाना पर आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें आरोपी अभिषेक चैहान जाति राजपूत उम्र 21 साल निवासी एसडीएम निवास के पीछे ब्यावरा द्वारा अक्टूबर 2019 से डरा धमकाकर मारपीट करके व जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती बलात्कार करने की रिपोर्ट की गई है, फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 267/2021 धारा 376, 376(2एन) 323, 506 भादवि का पंजीवद्ध किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल जिला पुलिस कप्तान द्वारा मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए वहीं अति. पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद (रा.पु.से.) व एस0डी0ओ0(पी0) ब्यावरा सुश्री किरण अहिरवार के मार्गदर्शन के आधार का त्वरित कार्यवाही प्रारम्भ कर आरोपी अभिषेक की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर ने पुलिस टीम गठित की टीम के उनि एल0एस0 भाटी, आरक्षक 656 संदीप दांतरे, आरक्षक 11 चंदन सिंह को रवाना किया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रकरण के आरोपी अभिषेक उर्फ लडडू बना पिता राकेश सिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी एसडीएम निवास के पीछे जूना ब्यावरा को अथक प्रयासों के बाद 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर व थाना कोतवाली से उनि मोनिका राय, उनकी टीम उनि एल एस भाटी, सउनि युधिष्ठिर शर्मा, म. प्रआर. 91 सुनीता भाबर, आरक्षक 656 संदीप दांतरे व आरक्षक 11 चंदन सिंह व प्रआर. चालक 635 विक्रम प्रसाद की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा