बंगाल की घटनाओं पर भाजपा का धरना जिले के सभी 20 मंडलों पर गाइड लाइन का पालन करते हुए जताया विरोध


ब्यावरा. पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों के द्वारा वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले, हत्याएं, लूटपाट जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इन घटनाओं की निंदा करते हुए विरोधस्वरुप बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी 20 मंडलों पर एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया. जिसमें कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल हुए.
कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सिमित संख्या में तथा सार्वजनिक स्थलों पर धरना नहीं दिया गया. उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने ने बताया कि अपने-अपने मंडल स्तर पर गाइड लाइन का पालन करते हुए पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, दीपेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी, पदाधिकारी, कायकर्ता शामिल हुए.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा