कंटेनमेन्ट जोन खोलने के पूर्व कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्यों का भी हो आर.ए.टी. टेस्ट-कलेक्टर

समीक्षा बैठक में दिए निर्देष
राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्रांतर्गत कंटेनमेन्ट जोन खोलने के पूर्व कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्यों का आर.ए.टी. टेस्ट कराएं ताकि यह सुनिष्चित रहे कि उक्त स्थान पर कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नही है। उन्होने यह निर्देश आज यहां कोविड़-19 के मद्देनजर प्रतिदिन आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होने निर्देशित किया कि पतंजली की दुकानों से दवाईयों का विक्रय भी होता है, लोगों को पतंजली की दवाएं क्रय करने में कोई समस्याएं नही आए। इसके साथ ही उन्होने नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़ और सारंगपुर नगरीय क्षेत्रों में 2-2 कोविड सहायता केन्द्र प्रारंभ करने एवं इस हेतु स्थान का चिन्हिंकन करने तथा आवष्यक दवाईयां का वितरण आदि कराने के निर्देष भी दिए।
इस अवसर पर उन्होने राजस्व अनुभागवार कंटेनमेन्ट एरिया, संक्रमितों और स्वस्थ्य होने संख्या, दवाईयों, ऑक्सीजन एवं उपचार के लिए आवष्यक सामग्रियों की उपलब्धता एवं मांग की भी समीक्षा की तथा आवष्यक दिशा-निर्देश सर्व संबंधितों को दिए।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा