
*संकट प्रबंधन समुह मे अधिमान्य पत्रकारों को समिति सदस्य के रूप शामिल करने के निर्देश भी दिए
*लोक निर्माण विभाग वर्षा पूर्व मरम्मत कार्य कराए
राजगढ़ कोविड़-19 के मद्देनजर समीक्षा बैठक मे कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि जिला चिकित्सालय के समस्त कोविड वार्डो का सहायक यंत्री से निरीक्षण कराएं तथा विस्तृत प्रतिवेदन 2 दिवस में प्रस्तुत करें। ताकि मरम्मत के कार्य कराए जा सकें और तकनीकि कमियां दूर की जा सकें। उन्होंने यह निर्देश जिला चिकित्सालय के एक कोविड़ वार्ड में गत दिवस चक्रवात के कारण असामयिक वर्षा से छत से पानी टपकने की सामने आई शिकायतों एवं जानकारियों के मद्देनजर दिए।
इसके साथ ही उन्होने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भी निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों, कोविड केयर सेंटर एवं कोविड वार्डो का 2 दिवस में निर्माण एजेन्सी लोक निर्माण विभाग से निरीक्षण कराएं और विस्तृत प्रतिवेदन प्राप्त करे
इस अवसर पर उन्होने बैकों में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नही होने की शिकायतों के संबंध में जिले के समस्त बैंकर्स से कहा कि वे अपनी-अपनी शाखाओं में ग्राहकों के मध्य सोशल डिस्टेसिंग, मास्क लगाए जाने तथा भीड़ नियंत्रित रखने एवं बैंक के शत प्रतिशत मानव संसाधन की क्षमता का उपयोग करना सुनिष्चित करें।
समीक्षा के दौरान उन्होने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को उनके क्षेत्रांतर्गत विकासखण्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह में स्थानीय अधिमान्य पत्रकारों को समिति सदस्य के रूप शामिल करने के निर्देष भी दिए।
इस अवसर पर उन्होने जिले में ऑक्सीजन प्लान्ट लगाए जाने एवं सेन्टर पाईप लाईन बिछाने के कार्य की समीक्षा की तथा आवष्यक निर्देश दिए उन्होने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि जिले में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर उपलब्ध है
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।
