
ब्यावरा विवेक सिनेमा संचालक और जनसेवा समिति के सदस्य विनोद शिवहरे ने आज विधायक रामचन्द्र दांगी एवम जनसेवा समिति सदस्यों की उपस्थिति में 5 गैस स्टीमर कोविड मरीजो के लिए भेंट किये, प्रत्येक स्टीमर से एक समय मे चार रोगियों को भाप दी जा सकेगी।साथ ही पूर्व जनपद अध्यक्ष स्व,रघुवीर सिंह जी परमार की स्मृति में राजपूत समाज की ओर से 5 ऑक्सीफ्लो मीटर सिविल हॉस्पिटल ब्यावरा को भेंट किए इस अवसर ,समिति सदस्य मुस्तुफा भाई बोहरा हकीमजी,गोपाल बादशाह,,व अशोक पाल सिंह जी, योगेंद्र सिंह सोलंकी,अभिषेक परमार,उदयप्रताप सिंह,कल्याण तोमर,रूपेंद्र सिंह सूरज दांगी अर्पित शर्मा एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे विधायक श्री दांगी व हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
