
राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देषित किया है कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत प्रमुख चौराहों, भीड़ वाले स्थानों और अनावष्यक यहॉ-वहॉ घूमने वालों की आर.ए.टी. कोरोना टेस्ट कराएं। इस हेतु उन्होने दल गठित करने तथा कोरोना वायरस जांच हेतु सेम्पल लिए जाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देष भी समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दिए है। उन्होने यह निर्देष कोविड-19 के मद्देनजर आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावना है। यह लहर बच्चों को भी प्रभावित करेगी। ऐसी स्थिति से निपटने पूर्व तैयारी समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र करें। इस हेतु आवष्यक दवाईयां, उपकरण एवं आवष्यक संसाधनों की पूर्व तैयारियां सहित बच्चों के लिए अलग से वार्ड बने इस उद्देष्य से व्यवस्थाएं सर्वसंबंधित सुनिष्चित करें। ताकि आवष्यकता के समय अनावष्यक समस्याओं का सामना नही करना पड़े।
समीक्षा के दौरान उन्होने अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देषित किया कि वर्षा पूर्व जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों की मरम्मत आदि कराए जाने के निर्देषों के क्रम में जहां-जहां से निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त हो गए है। वहां तत्काल मरम्मत के कार्य प्रारंभ कर पूर्ण किए जाए।
इस अवसर पर उन्होने जिले में चल रहे किल कोरोना अभियान, विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयां, मास्क, सेनेटाईजर आदि की उपलब्धता कि समीक्षा की। उन्होने सर्वे कार्य एवं दवा वितरण में ढि़लाई नही बरतने तथा आवष्यक दवाईयों एवं सामग्रियों की तत्काल पूर्ति करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।
