ब्यावरा. जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव द्वारा गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया गया. उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं से अपनी बारी आने पर आवश्यक रुप से कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि महामारी से लडऩे वैक्सीन अवश्य लगवाएं.उन्हें एसडीएम द्वारा वैक्सीन लगवाने पर प्रमाण पत्र दिया गया.
सफाई, पेयजल व्यवस्था सुचारु करने को कहा
जिला भाजपाध्यक्ष श्री यादव ने ब्यावरा आये जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से नगर में पेयजल सप्लाई व्यवस्था को सुचारु करने तथा नगर में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने की बात कही. श्री यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के समय सफाई व्यवस्था का चाक-चैबंद होना अति आवश्यक है. साथ ही गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई बगैर किसी बाधा के सुचारु हो. ताकि नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने स्थानीय शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में संचालित टीकाकरण केन्द्र पर बड़ी संख्या में टीका लगवाने पहुंच रहे लोगों के लिए छांव हेतु टेंट आदि की व्यवस्था करवाने की बात भी कही.
मेडतवाल समाज, पटवारी संघ ने दी दवा, सामग्री
मेडतवाल समाज की और से कोरोना महामारी से निपटने में उपयोग आने वाली दवाएं दी. दवा के किट, मास्क, स्टीम मशीन, सेनेटाइजर आदि सामग्री दी. वहीं पटवारी संघ द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचकर महामारी से निपटने में उपयोगी सामग्री दी गई. कंसट्रेटर व अन्य सामग्री दी. इस दौरान जिला कलेक्टर, एसडीएम जूही गर्ग, जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव, जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने, मेडतवाल समाज बंधु, पटवारी, जनप्रतिनिधि, सिविल अस्पताल के डा. शरद साहू सहित स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे.
