विधायक ने किया टीका लगवाने का आव्हान कार्यकर्ता और युवा से कहा की समाज हित मे प्रेरित कर पंजीकरण मे सहयोग करे

ब्यावरा स्थानिय विधायक रामचंद दांगी ने आज टीकाकरण अभियान के तहत ग्राम खजूरीया जाकर ग्रामीणों को वेक्सिनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र दांगी ने वेक्सिनेशन केंद्र जाने के बाद पूरे गाँव मे घूमकर लोगो से टीका लगवाने के आव्हान किया और बताया की टीकाकरण ही कोरोना से हमारे ओर परिवारों के बचाव का उपाय है।श्री दांगी ने गाव के अलग अलग मोहॢलो में खड़े होकर लोगो से बात की ओर स्वयं के वाहन से टीकाकरण के लिए पहुचाया।इसके बाद ग्राम मोतीपुरा भी पहुचकर वहां ग्रामीणों से टीका लगवाने का आग्रह किया।श्री दांगी ने खजुरिया,मोतीपुरा,आमळया हाट आदि ग्रामो में आंगनवाड़ी,आशा कार्यमकर्ता,पंचायत सचिव,सहायकों से मिलकर कोरोना सर्वे की जानकारी ली तथा आवश्यकता अनुसार दवाओं के किट भी उपलब्ध कराए।विधायक दांगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विशेषकर युवाओं से आव्हान किया कि वो समाजहित में 45 से अधिक आयु के लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करे तथा युवा साथी 18 वर्ष श्रेणी में टीकाकरण के लिए अपने पंजीयन के साथ ही ऐसे लोगो की सहायता करें जो स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने और स्लॉट बुकिंग में सक्षम नही है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा