ब्यावरा में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों के मद्येनजर बनाए गए कंटेनमेन्ट जोन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ब्यावरा राजगढ जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से पीडित रोगियों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है । जिला शून्य कोरोना पॉजिटिव की ओर बढ रहा है । नागरिकों की जरा सी लापरवाही से कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव बढ सकता है । नागरिकगण कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के समस्त उपाय करें । वे चेहरे पर मास्क लगाएं, नियमित अंतराल में सबुन पानी से हाथ साफ करें तथा सामाजिक दूरी का पालन हमेंशा करें । यह बात कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने ब्यावरा में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों के मद्येनजर मॉ वैष्णव देवी क्लीनिक के समीप एवं वार्ड नम्बर 9 में बनाए गए कंटेनमेन्ट जोन के निरीक्षण के दौरान कही ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंटेनमेन्ट जोन में रह रहे व्यक्तियों से कहा कि वे कंटेनमेन्ट जोन का उल्लंघन नहीं करें । साथ ही उन्होंने कंटेनमेन्ट जोन का पालन कडाई से कराने तथा होम आईसोलेषन में रह रहे कोरोना संक्रमित रोगी होम आईसोलेषन से बाहर नही निकले और न ही कंटेनमेन्ट जोन में रहने वाले व्यक्ति कंटेनमेन्ट जोन का उल्लघन करने पाए, के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यावरा श्रीमति जूही गुप्ता को निर्देशित किया । इस अवसर पर उन्होने कंटेनमेंन्ट जोन की निगरानी, सेनेटाईजेशन कार्य तथा बेरिकेटिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया ।
इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिक परिषद ब्यावरा श्री संजय श्रीवास्तव सहित राजस्व एवं नगरीय निकाय का अमला मौजूद रहा ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा