
कलेक्टर से श्री नीरज कुमार सिंह ने एलडीएम को बकायेदारों से शीघ्र वसूली करने दिए सख्त निर्देश
राजगढ़ (ब्यावरा) बैंकों के ऐसे बड़े बकायादार जिनसे बैंकों की बकाया राशि की वसूलियां कई वर्षों से लंबित है, से वसूलियां आरआरसी के माध्यम से की जाएंगी । कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने यह निर्देश आज बैंकों के बकायादारों की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एलडीएम को दिए । बैठक में यह तथ्य सामने आने पर कि जिले की कई बैंकों की कई वर्षों से बकाया राशि की वसूलियां लंबित है और उनकी आरआरसी जारी होने के बाद भी वसूली अब तक नहीं हो सकी है ।
इस अवसर पर उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि बैंकों के ऐसे बड़े बकायेदारों जिनसे राशि की वसूली लंबित है ,उनसे बकाया की वसूली हेतु आर आर सी के प्रकरण बनाए जाकर संबंधित शाखा प्रबंधकों के माध्यम से राजस्व अधिकारियों को प्रेषित की जाए । उन्होंने बैंकों के बड़े बकायादारों से बकाया राशि की वसूली शीघ्र करने के सख्त निर्देश भी एलडीएम को दिए हैं
