ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन

आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया जाए

ब्यावरा (राजगढ़) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा सरकार के खिलाफ कोरोना पीडितों की समुचित व्यवस्था न कर पाना व पीड़ित व्यक्तियों की मौतों का आंकड़ा छुपाकर भ्रमित किये जाने के मामले को लेकर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सोपा जिसमे सरकार के खिलाफ गेर इरादतन हत्या धोखाधड़ी कूट रचना देशद्रोह का कार्य किया गया है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करती है कि ऐसी भ्रष्ट सरकार के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया जाए जिससे कि कोरोनो से मृतक व्यक्ति एवं उसके परिवार जनों को न्याय मिल सके इस अवसर पर ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र दांगी जी राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बापू सिंह तंवर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी जिला पंचायत सदस्य चन्दर सिंह सोंधीया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र यादव शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक क्रांति मंडल अध्यक्ष ज्ञानू विजयवर्गीय मंडल अध्यक्ष यूनुस मोहम्मद पूर्व पार्षद कैलाश कुशवाहा अनूप शर्मा लक्की दांगी सेवादल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शिवहरे फरीद अहमद अर्पित शर्मा जावेद खान जयंत जोशी नितिन यादव रघुवीर यादव राहुल चौहान आदि उपस्थित रहे

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा