
राजगढ़ (ब्यावरा) जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ द्वारा कोविड प्रबंधन को मध्य्प्रदेश सरकार द्वारा तथ्य (आकड़े)छिपाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध गेर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशचंद्र पुरोहित के नेतृत्व में पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, विधायकगण रामचन्द्र दांगी, बापू सिंह तंवर,पूर्व विधायक पुरषोत्तम दांगी एवम हेमराज कल्पोनी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोना सुस्तानी,जिला महामंत्री राशिद जमील एहतेशाम सिद्दीकी की उपस्थिति में जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को ज्ञापन दिया।
कांग्रेस की ओर से समय रहते कोविड प्रबंधन द्वारा ऑक्सीजन,हॉस्पिटल मे बेड,आवश्यक इंजेक्शन व संसाधनों की व्यवस्था न करने के लिए मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
