एसडीएम जूही गर्ग ने समझाइश देकर दूर किया गाँव वालो का भ्रम कहा डरे नही वैक्सीन लगवाये

गांव में होगा टीकाकरण नही जाना होगा 14 किलोमीटर दूर

ब्यावरा राजगढ़ कोरोना संक्र मण की रोकथाम और टीकाकरण को लेकर स्थानीय प्रशासन एसडीएम सुश्री जूही गर्ग ने ग्राम पंचायत जामुनिया घाटा के गांव खाकरा सबला में चौपाल आयोजित की गई जिसमें सांसद प्रतिनिधि अमित शर्मा नायाब तहसीलदार कुलदीप जादौन भी
उपस्थिति रहे एसडीएम ने चर्चा कर ग्राम वासियों को कोरोना महामारी से कैसे बचाव करें गांव के सरपंच संदीप शर्मा से जानकारी ली गांव में कोई पॉजिटिव व्यक्ति तो नहीं है पूरे गांव में सिर्फ एक व्यक्ति पॉजिटिव है उसको भी 8 दिन हो चुके हैं क्वॉरेंटाइन है इसी दौरान एसडीएम महोदया ने कहां की सरकार के द्वारा गांव में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है आप लोगों को बुखार या सर्दी जुकाम होता है तोआप छुपाए नहीं पंचायत केंद्र पर दवाई उपलब्ध है 3 दिन की दवाई ले ज्यादा तबीयत खराब होती है हॉस्पिटल में जाकर दिखाएं मुंह पर हाथ लगा कर रखें 2 गज की दूरी बनाकर बात करें साथ ही एसडीएम ने गांव के सभी लोगों से टीकाकरण के बारे में जब पूछा तो सचिव ने बताया गांव के लोगों को 14 किलोमीटर दूर वैक्सीनेशन केंद्र खानपुरा में बनाया गया है गांव वाले इतनी दूर नहीं जाते है और लोगों के मन में भ्रम है की बात पर एसडीएम जूही गर्ग ने समझाइश देकर कहा की 1 हफ्ते के अंदर आपके गांव के अंदर ही वैक्सीनेशन टीम आकर सभी ग्राम वासियों टीकाकरण करेगी गांव के ग्रामवासी सहित आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सर्वे में लगे शिक्षक पटवारी सरपंच सचिव को भरोसा दिलाया ग्राम पंचायत जामुनिया घाटा में खाकरा सबला नयापुरा में 100% वैक्सीनेशन कराने का संकल्प एसडीएम मैडम के नेतृत्व में लिया गया
साथ आयुष्मान कार्ड गांव के हर व्यक्ति का बनना बहुत जरूरी है सरकार के द्वारा कार्ड धारी का 5 लाख रुपए का इलाज फ्री में होता है आगे कहा की गांव की सीमाओं पर किसी बाहरी व्यक्ति को ना आने दिया जाए
इसी दौरान सरपंच संदीप शर्मा ने गांव के तीनों रास्ता को बंद करने का निर्णय लिया एवं ग्रामीणों के लिए 5 वेपोराईज़र 1 ऑक्सीमेटर बुखार नापने का यंत्र अपनी और से देने की घोषणा की आज इस चौपाल में सांसद प्रतिनिधि अमित शर्मा पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी राजू यादव, भाजपा जिला संयोजक सत्येंद्र सेंगर पटवारी बुलबुल बागी के अलावा ,शिक्षक ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन उपस्थित हुए

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा