
ब्यावरा राजगढ़ कोरोना जैसी बिमारी को लेकर शासन प्रशासन संक्रमण की चेन को तोड़ने मे लगा हुआ है एसडीएम सुश्री जूही गर्ग तहसीलदार से लेकर पुरा पुलिस प्रशासन लोकडाउन का पालन करवाने मे लगा हुआ है गांवो मे कोरोना जैसी बिमारी की रोकथाम हेतु प्रशासन सक्रिय रूप से गांवो मे दौरे कर रहा है मगर कुछ जिम्मेदार अभी भी लापरवाह बने हुए है ऐसा ही एक मामला जामी पंचायत के मंत्री का सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसडीएम ने दोरा किया जिसकी तैयारी को लेकर पंचायत मंत्री दोलतराम परमार पंचायत भवन मे लगे दरवाजे को ठीक करवाने के लिए गाव मे निवासरत कोरोना पाजीटीव श्याम कार्पेटर को बुलाया इसी बीच एसडीएम मैडम सुश्री जूही गर्ग जा पहुची मंत्री से गाव मे कोरोना मरीजो की जानकारी ले रही थी की गाव मे कितने मरीज है और कहा है मिलना है बताओ,,,, तो मंत्री ने कहा 7 मरीज है उसमे से एक आपके सामने खड़ा यह सुनकर एसडीएम मैडम गुस्से आ गई और निर्दोष श्याम कार्पेटर पर 188 की कार्यवाही कर दी जबकि श्याम घर पर ही था मजेदार बात यह रही की श्याम अपना कुछ पक्ष रखता इसके पहले ही मंत्री ने स्वयं पर कार्यवाही के भय से श्याम को भगा दिया जबकि असली दोषी तो पंचायत मंत्री दौलतराम परमार है
