नरसिंहगढ़ एसडीएम और बीएमओ की बड़ी कार्रवाई

अवैध एवं अनियमितता पाए जाने पर तीन पैथोलॉजी सहित दो क्लिनिक किए सील

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में अवैध रूप से संचालित तीन पैथालॉजी एवं दो क्लिनिक सील करने की कार्रवाई एसडीएम अमन वैष्णव और बीएमओ गौरव त्रिपाठी ने की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार निदान पैथोलॉजी पाल रोड़, पायोनियर पैथोलॉजी अस्पताल चौराहा सहित एक अन्य पैथालॉजी को सील किया गया। वहीं अनियमितता पाए जाने के मामले में चम्पी मोहल्ला स्थित गिलानी क्लिनिक एवं सूर्यवंशी अस्पताल पर भी कार्रवाई की गई।
मामले का प्रतिवेदन मौका पंचनामा राजगढ़ भेजा जा रहा है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा