केन्द्र सरकार के दो साल पूरे होने पर 30 मई को सेवा कार्य के द्वारा होंगे आयोजन


ब्यावरा. कोरोना महामारी के इस दौर में संगठन द्वारा सेवा कार्यो को ही सर्वोपरी माना है. संगठन की गतिविधियां सेवा कार्यो पर ही आधारित है. 30 मई को केन्द्र सरकार के दो साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को सेवा कार्यो के द्वारा ही जनता के बीच रखा जायेगा.
उक्त बात केन्द्र सरकार के दो साल पूरे होने पर 30 मई को होने वाले सेवाभावी कार्यो के आयोजन को लेकर भाजपा के जिला कोविड प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक में कही. सांसद रोडमल नागर, जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव द्वारा भी बैठक ली गई.
श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में संगठन द्वारा सेवा कार्यो के माध्यम से ही गतिविधियां चलाई जा रही है. सेवा को ही संगठन की गतिविधियां के रुप में संचालित किया जा रहा है. जिसमें मास्क वितरण, सेनेघ्टाईज करने, महामारी से बचाव हेतु जनजागरण किया जा रहा है.
कोरोनाकाल में गौरवपूर्ण पर उपलब्धियां रही
श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से मुकाबला करते हुए भी केन्द्र सरकार के दो साल की गौरवपूर्ण उपलब्धियां रही है. कोरोना की दूसरी लहर का भी सामना जिस प्रकार किया वह सर्वश्रेष्ठ है. वैक्सीन का उत्पान और वितरण भी श्रेष्ठ है. भले ही विपक्षी दल देश विरोधियों के सुर में सुर मिलाकर भ्रम फैला रहे है. किंतु वास्तविकता यह है कि केन्द्र सरकार ने जिस दृढ़ता के साथ महामारी का मुकाबला किया उसको दुनिया भर में सराहा है. इसे तरीके को अन्य देश अपना रहे है. उन्होंने कहा कि 30 मई को केन्द्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनप्रतिनिधि कम से कम 2 गांवों में जाये. इस दौरान सेनेटाईज सहित अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे. संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य ही है.

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा