
राजगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के द्वितीय लहर की प्रभावी रोकथाम हेतु जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक 30 मई, 2021 को प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।
मंत्री श्री सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित करेंगे।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने समिति सदस्यों से नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के लिए कहा है।
