वार्ड 12 मे संकट प्रबंधन समूह की बैठक, शासन द्वारा गाइडलाइन का पालन कराएं

ब्यावरा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु कलेक्टर के आदेशानुसार नगरी क्षेत्र ब्यावरा में वार्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह (क्राइसिस मैनेजमेंट) का गठन किया गया वार्ड क्रमांक 12 स्थित जगत चौक के माध्यमिक विद्यालय में संकट प्रबंधन समूह की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें समिति के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नामांकित जनप्रतिनिधि पार्षद ज्ञानू विजयवर्गीय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकथाम एवं बचाव हेतु सुझाव को विस्तार पूर्वक समिति के सदस्यों को बताया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ ही हम कोरोना को मात दे सकते हैं सभी सदस्य अपने वार्ड में प्रतिदिन समिति की बैठक का आयोजन करें तथा आम नागरिकों में कोरोना की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करें साथ ही सकारात्मक सोच का माहौल बनाएं और लोगों को बताएं कि सावधानी ही सुरक्षा है, इस सोच के साथ-साथ वार्ड वासियों को मास्क और सैनिटाइजर के लिए प्रेरित करें। नियमित 2 गज की दूरी रखें एवं वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें, इसके अतिरिक्त सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि का इलाज कराएं तथा वार्ड के लिए नियुक्त डॉ.शरद साहू से परामर्श लेने हेतु प्रेरित करते हुए व शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करवाएं, बैठक में वार्ड क्रमांक 12 के सदस्य जीतेंद्र सेन, सहित त्रिलोक शर्मा, मनीष सोनी,सुरेश धनगर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा