
टीकाकरण सत्रों की संख्या बढ़ाने
समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि वे उनके क्षेत्रांतर्गत कोविड़-19 टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्यों की अनिवार्यतः शतप्रतिशत पूर्ती सुनिष्चित करें। इस हेतु वे टीकाकरण स्थलों की संख्या बढ़ाएं एवं ग्राम चिन्हित करें। उन्होने कहा कि जिले में प्रतिदिन जितनी वैक्सीन उपलब्ध हो वह उसी दिन 18 प्लस एवं 45 वर्ष के हितग्राही को लगाई जाएं ताकि जिले में वैक्सिनेशन हेतु आवंटन बढ़े और कोविड़ टीकाकरण के लक्ष्य के विरूद्ध यथाशिघ्र शतप्रतिशत उपलब्धि सुनिष्चित हो। इसके साथ ही उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में जितनी भी कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो उसका पूरा-पूरा उपयोग उसी दिन करने के उद्देष्य से टीकाकरण कार्यक्रम सुनिष्चित करें। उन्होने यह निर्देष जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रतिदिन आयोजित कोविड़-19 की समीक्षा बैठक में दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होने प्रतिदिन कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने के उद्देष्य से प्रति विकास खण्ड प्रतिदिन आर.टी.पी.सी.आर. के 150 एवं आर.ए.टी. 100 सेम्पल लिए जाना सुनिष्चित करने के निर्देष जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को दिए। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़, ब्यावरा को 02 जून, 2021 को क्रमषः 3,000 एवं 2,500 वैक्सीन 18 प्लस एवं 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होने कहा कि जिले में 02 जून, 2021 को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र के लिए लगभग 10 हजार कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध है। जिनका पूरा-पूरा उपयोग हितग्राहियो को लगाने में 02 जून को ही लगाया जाना संबंधित अधिकारी सुनिष्चित करें।
इस अवसर पर उन्होने निर्देशित किया कि वे 2 जून, 2021 को विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। उन्होने बैठकें खुले स्थान पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित करने एवं बैठक में संबंधित क्षेत्र के समस्त उपयंत्री, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की अनिवार्यतः उपस्थिति सुनिष्चित करने की राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।
