
राजगढ़ सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक जिला चिकित्सालय श्री आर.एस. परिहार द्वारा श्री जितेन्द्र सोनगिरा कम्प्यूटर आपरेटर सरदर बल्लभ भाई निःषुल्क दवा वितरण केन्द्र राजगढ़ को कोरोना से मृत्यु के प्रकरण में मृत्यु प्रमाण पत्र पर कोरोना पॉजिटिव से हुई मृत्यु दर्षाने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने श्री सोनगिरा को निर्देशित किया है कि वे कोरोना पॉजिटिव से हुई मृत्यु का लेख प्रमाण पत्र में अंकित टिप्पणी में उल्लेख करें। जिससे की जारी प्रमाण पत्र में कोरोना पॉजिटिव से हुई मृत्यु का स्पष्ट उल्लेख हो सके।
उन्होने बताया कि जिला चिकित्सालय राजगढ़ से जो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाते है और जिस व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हुई है के प्रमाण पत्र में कोरोना से हुई मृत्यु अंकित नहीं होने की शिकायतें आ रही थी।
