यूथ डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान, वेक्सीनेशन के लिए लोगों को करेंगे प्रेरित,

भाजपा जिलाध्यक्ष, एसडीएम ने किया शुभारंभ

ब्यावरा (राजगढ़) सरकार ने आने वाले कुछ महीनों में देश के अधिकतम लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य लिया है। इसको पूरा भी किया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन अभी भी ग्रामीण एवं शहरी लोगों में जागरूकता की कमी दिखाई दे रही है। जनजागरूकता लाने एवं लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करने में यूथ डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन का यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा और युवाओं की मेहनत से हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे। यह बात पीपल चौराहे पर यूथ डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन द्वारा शुरू किये गए जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलवर यादव ने कही। उन्होंने इस मौके पर लोगों से वैक्सीन लगवाने के आह्वान भी किया और कहा कि कोरोना को पूरी तरह समाप्त करने का एक मात्र उपाय वैक्सीन है और इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हुए लगवाना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री जूही गर्ग, पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, समाजसेवी गोपाल बादशाह, चन्द्रकान्त त्रिपाठी, अरविंद शर्मा, मुकेश सेन, पवन कुशवाह, प्रिंस छाबड़ा अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने अभियान के लिए तैयार किए गए जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

व्यापारियों से किया आग्रह, पहले वैक्सीन लगवाएं, फिर खोलें दुकानें-
यूथ डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के अजय ठाकुर, मनीष दांगी, पिंकेश गुर्जर, अरुण दांगी, देवराज दांगी,दीपक विश्वकर्मा,अमन परिहार, नीरज शर्मा ,प्रतीक अग्रवालआदि ने बुधवार को पीपल चौराहे पर अभियान के शुभारंभ के बाद नगर के मैन मार्केट में भ्रमण किया और स्थानीय व्यापारियों से वैक्सीन लगवाने के आग्रह किया। युवाओं ने इस अवसर पर पम्पलेट का वितरण किया एवं नुक्कड़ पर लाउड स्पीकर के माध्यम से भी लोगों से वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। दुकानदारों से आग्रह किया कि सभी व्यापारी बंधु पहले वैक्सीन लगवाएं फिर अपनी दुकानें खोलें।

400 गांवों में भ्रमण करेगा जनजागरूकता रथ-
यूथ डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के सदस्य अजय ठाकुर ने बताया कि रथ ब्यावरा क्षेत्र के करीब 400 गांवों में भ्रमण करेगा और शहर के साथ ग्रामीणों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि गांवों में वैक्सीन को लेकर कई प्रकार की अपवाह और भ्रांतियां है। जिनको दूर करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है। आगामी दिनों में रथ ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करेगा और लोगों को वेक्सीनेशन और कोरोना।से बचाव के उपाय को लेकर जागरूक करेगा।

 

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा