कोरोना पॉजिटिव के प्रकरणों में कान्टेक्ट ट्रेसिंग गंभीरता से हो- कलेक्टर

कोरोना मुक्त एवं शतप्रतिशत टीकाकरण वाले ग्रामों को मिलेगा प्रमाण-पत्र और संकट प्रबंधन समूह का सम्मान

राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देषित किया है कि जिले में कोरोना संक्रमण दर समाप्त होने की ओर जा रहा है। उनके क्षेत्रांतर्गत मिलने वाले नए कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को कोविड़ केयर सेन्टर अथवा होम आईसोलेशन में रखे। उनके स्वास्थ्य की निगरानी हो तथा वे बाहर नही निकल पाएं ताकि कोरोना संक्रमण का फैलाव नही हो सके। इसके साथ ही उन्होने कोरोना पॉजिटिव के प्रकरणों में कान्टेक्ट ट्रेसिंग गंभीरता से करने के निर्देश भी दिए।

उन्होने जिले के समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि वे 5 जून, 2021 को पर्यावरण दिवस के मद्देनजर कोरोना वैक्सीनेशन की थीम पर वृहद पौधारोपण की तैयारी सुनिष्चित करें। इस हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा साथ ही उन्होने पूर्ण गौशालाएं तत्काल प्रारंभ करने तथा वर्षाकाल में गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में अगले तीन वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अधोसंरचना विकास की कार्ययोजना बनाने और प्रारंभिक तैयारी करने के निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन समूह की बैठक बुलाए जाने के निर्देश दिए।
शतप्रतिशत व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगे। इस हेतु जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें और नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होने शनिवार 5 जून, 2021 को जिले में उपलब्ध होने वाली 18,000 कोरोना वैक्सीन का उसी दिन आयोजित टीकाकरण सत्रों में शतप्रतिषत उपयोग सुनिष्चित करने संबंधितों को निर्देषित किया। इस हेतु टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाने एवं सभी को सक्रिय करने हिदायत दी। उन्होने 5 जून, 2021 को आयोजित टीकाकरण दिवस के दिन नरसिहगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, खिलचीपुर, जीरापुर तथा राजगढ़ अनुभाग को लक्षित शतप्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण करने लक्ष्य निर्धारित किया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि ऐसे ग्राम जो कोरोना से पूर्णतः कोरोना मुक्त होंगे और नागरिक शतप्रतिशत टीकाकरण कराएंगे तो, वहां ग्राम सभा आयोजित कर न सिर्फ कोरोना मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया जाए बल्कि संबंधित आपदा प्रबंधन समूह को सम्मानित भी किया जाए। इस हेतु उन्होने संबंधितों को आवष्यक निर्देश भी दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि जिले में कोविड़-19 को दृष्टिगत रखते हुए चल रहे सर्वे कार्य में सर्वे दल नागरिकों से सर्दी, खांसी, बुखार की जानकारी के साथ-साथ वैक्सीन लगा या नही, कि जानकारी भी लें। उन्होने कहा कि यदि वैक्सिनेशन किए हुए व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार है तो जानकारी संकलित करें। संबंधित को तत्काल दवाईयां दी जाएं और प्रतिदिन कंट्रोल रूम से उसका स्वास्थ्य जाना जाए तथा आवष्यक होने पर उसके आगे के उपचार की व्यवस्था सुनिष्चित की जाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रोशनी वर्धमान, एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैद्य, मुख्य चिकित्सा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. परिहार आदि मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा