
लगाए जाने में प्राथमिकता दी जाए – मुख्यमंत्री श्री चौहान
वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान दिए निर्देश
प्रदेश के समस्त जिलों के संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से की चर्चा
राजगढ़
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों के प्रभावित होने की आषंका है। मां अपने बच्चे के उपचार के दौरान बच्चे को अकेला नही छोड़ेंगीं और न ही बच्चा अकेला रह पाएगा। ऐसी स्थिति में वैक्सीनेशन द्वारा कोरोना संक्रमण के जोखिम से मां सुरक्षित रहेगीं। साथ ही उन्होने विदेश अध्ययन के लिए जाने वाले बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाए जाने हेतु प्राथमिकता देने के निर्देश दिए है। ताकि वे अध्ययन हेतु विदेश जा सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलों के संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से से चर्चा कर रहे थे।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण कि अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान उन्होने कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण रखने, कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग सजगता से करने पर, किल कोरोना अभियान सतत् रूप से चलाए जाने, अनलॉक की प्रक्रिया पर नजदीक से नजर रखने, लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु अनुकूल व्यवहार अपनी आदत में डालने, जनजागृति एवं टीकाकरण अभियान चलाए जाने के निर्देश भी सभी को दिए।
आयोजित वीडियो कान्फ्रेसिंग में राजगढ़ जिले से सासंद श्री रोडमल नागर, विधायक सारंगपुर श्री कुवंर कोठार, विधायक नरिंसहगढ़ श्री राज्यवर्धन सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री सिंह को सांसद श्री नागर एवं कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं जिले में कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति की जानकारियों से अवगत कराया गया
