संकट समूह की बैठक सम्पन्न


जिला चिकित्सालय में 300 बेड से बढ़ा कर 500 बेड का किए जाने रखा प्रस्ताव

राजगढ़ कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह कि अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला संकट समूह की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 300 बेड से बढ़ा कर 500 बेड किए जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। साथ ही अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा भी जल्दी शुरू हो जाएगी।
इस मौके पर सासंद  रोड़मल नागर, खिलचीपुर विधायक  प्रियव्रत सिंह, सारंगपुर विधयक  कुवंर कोठार, नरसिंहगढ़ विधायक  राज्यवर्धन सिंह, राजगढ़ विधायक  बापूसिंह तंवर, ब्यावरा विधायक  रामचन्द्रर दांगी,  दिलबर यादव,  प्रकाश पुरोहित, पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत  केदार सिंह, अपर कलेक्टर  कमलचन्द्र नागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु मौजूद रहे।
बैठक के प्रारम्भ में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के राजगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, नरसिंहगढ़, जीरापुर में चल रहे ऑक्सीजन प्लान्ट के कार्य की संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले में 275 उपस्वास्थ्य केन्द्र है, में पदस्थ स्टॉफ को अपने मुख्यालय में ही निवास करने एवं दायित्वों के निर्वहन करने के निर्देष दिए गए है, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी कड़ाई पालन सुनिष्चित करें।
इस अवसर पर वर्षाकाल में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई तथा राजगढ़ स्थित छोटे पुल पर रेडियम के संकेतक लगाने के निर्देष दिए गए।
जिले में खरीफ फसल मौसम किसानों को खाद-बीज की उपलब्ध की समीक्षा के दौरान जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों द्वारा कमी नही होने देने तथा सोयाबीन फसल से कृषकों को हो रही क्षति की जानकारी दी गई तथा सोयाबीन के स्थान पर वैकल्पिक फसल लेने हेतु कृषकों प्रेरित करने का सुझाव दिया गया। सदस्यों ने कहा कि इससे किसाने भाई अधिक उत्पादन लेकर लाभ कमा सकेगे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा