कोरोना पॉजिटिव के नवीन रोगियों को तत्काल होम आइसोलेशन में किया जाए — कलेक्टर

राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि कोरोना पॉजिटिव के नवीन रोगियों को तत्काल होम आइसोलेषन में किया जाए और यदि संबंधित व्यक्ति के यहां पृथक कमरे की व्यवस्था नही हो तो उसे कोविड केयर सेन्टर में षिफ्ट किया जाए। उनका तत्काल उपचार प्रारंभ हो और कांटेक्ट ट्रेसिंग गंभीरता से 2 दिवस में पुरा किया जाए। उन्हांने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग में सामने आए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा जाए तथा 10 दिवस उपरान्त उनका कोविड टेस्ट के लिए आर.टी.पी.सी.आर. सेम्पल लिए जाएं। उन्होने यह निर्देश आज कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आयोजित दैनिक समीक्षा बैठक में दिए।
आयोजित बैठक में उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत हितग्राहियों के नवीन पात्रता पर्चियों का शीघ्र वितरण कर राशन प्रदाय करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होने ब्यावरा में ऑक्सीजन प्लान्ट के लिए प्लेटफार्म निर्माण कार्य में तेजी लाने, शनिवार 5 जून, 2021 को उपलब्ध कोविड़ वैक्सीन का शतप्रतिशत उपयोग करने और 5 जून, 2021 को पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कराए जाने के निर्देष भी दिए।
आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रोशनी वर्धमान, एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैद्य, मुख्य चिकित्सा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. परिहार मौजूद रहें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा