खिलचीपुर थाना में आइआरएडी ऐप की ट्रेनिंग सम्पन्न


राजगढ़
जिले के खिलचीपुर थाना में गत दिवस थाना प्रभारी मुकेश गोड़ फिल्ड ऑफिसर एवं थाना स्टॉफ को भारत सरकार के प्रोजेक्ट आइआरएडी ऐप का प्रशिक्षण शाहनवा मिजवानी रोलआउट मेनेजर के द्वारा दिया गया। उनके द्वारा बताया गया है, कि इस ऐप के माध्यम से खिलचीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जो भी एक्सीडेंट होता है, तो फील्ड ऑफिसर की लॉगइन से एक्सीडेंट की लोकेषन एवं फोटो वीडियो ऐप के माध्यम से केपचर की जाती है साथ ही एक्सीडेंट वाहन, चालक, यात्री की जानकारी भी फीड की जाती है। उक्त ऐप के माध्यम से एक्सीडेंट संबंधित कई प्रकार की रिपोर्ट भी जनरेट होती है।
उक्त आइआरएडी लाइव ऐप के माध्यम से सड़क हादसों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए भारत सरकार ने आइआरएडी परियोजना प्रारम्भ की है। इसका उद्देष्य सड़क हादसों का एकीकृत डेटाबेस तैयार करना है। इस डेटा का विष्लेशण करने के बाद परिणामों के अनुसार दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएंगे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा