

18 से 44 वर्ष के 150 लोगों को लगाया कोरोना का टीका, संघ के विभाग प्रचारक ने किया शुभारंभ
ब्यावरा। स्थानीय राजगढ़ रोड स्थित गुरूद्वारा परिसर में विश्व हिन्दू परिषद एवं श्री गुरू सिंघ सभा कमेटी के द्वारा कोरोना वेक्सीन केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के 150 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। केम्प का शुभारंभ भारत माता और गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करनेके बाद किया गया। शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक तिलकराज दांगी ने किया। इस अवसर पर विहिप के विभाग सेवा प्रमुख डॉ. अशोक अग्रवाल, श्री गुरू सिंघ सभा के चरणजीत सिंह, सुजान सिंह, संतोक सिंह, मनप्रीत सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री मुकेश सेन, हर्ष तोमर, प्रिंस छाबड़ा, हिमांशु सोनी, गुलशन कारपेंटर सहित कई लोग मौजूद थे। यहां टीकाकरण के लिए सुबह से ही लोगों की कतार लग्न शुरू हुई और लोगों ने उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। टीकाकरण टीम ने भी 2 बजे तक 150 डोज के वेक्सिनेशन को पूरा किया।
जागरूकता का परिचय देकर टीका लगवाएं-
विहिप के जिला मंत्री मुकेश सेन ने बताया कि विहिप के आग्रह पर प्रशासन ने गुरुद्वारे में यह केम्प लगाया। जिसमें अनेक लोगों को वेक्सीन लगाई गई। आगे भी इस प्रकार के केम्प से माध्यम से वेक्सीन लगाई जाएगी। लोगों को जागरूकता का परिचय देते हुए उत्साह से वैक्सीन लगवानी चाहिए। कुछ लोग वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां फैला रहे है जो ठीक नहीं है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और कोरोना से देश को बचाने का एकमात्र विकल्प है। इस लिए लोगों को टीका लगवाना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।
