
अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा एवं दंडात्मक कार्यवाही की मांग की
ब्यावरा (राजगढ़)परशुराम सेना द्वारा बाबा रामकिशन यादव उर्फ़ बाबा रामदेव ने जो ज्योतिष शास्त्र के खिलाफ बयान दिया है उसके विरोध में परशुराम सेना ब्यावरा ने अनुविभागीय अधिकारी ब्यावरा को ज्ञापन सौंपा एवं दंडात्मक कार्यवाही की मांग की जैसा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ मीडिया के द्वारा सभी को अवगत है कि एलोपैथी के बाद ज्योतिष शास्त्र को लेकर बाबा रामदेव उर्फ रामकिशन यादव ने विवादित बयान दिया है ।
माननीय ज्योतिष जो वेदों जितना ही पुराना है और वेदों में जिसका उल्लेख स्पष्ट गणनाओं के साथ किया गया हैं उस तरह ज्योतिष का अपमान वेदों के साथ सनातन धर्म का अपमान हैं ।
क्योकि बाबा रामदेव योग आयुर्वेद के जरिए सनातन धर्मावलंभियो से जुड़े है इसलिए उनके हिन्दू सनातन धर्म के फॉलोवर की संख्या अधिक होने से उनके द्वारा कही बात का न केवल नकारात्मक प्रभाव धर्मावलंभियो पर पड़ रहा है बल्कि उनका बयान सनातन धर्मविरुद्ध वेद शास्त्रों के विरूद्ध हैं जिस तरह उन्होंने एलोपैथी के लिए कहे गए विवादास्पद बयान को वापस लिया था उसी तरह यह बयान भी वापस ले अन्यथा रामदेव उर्फ रामकिसन यादव के खिंलाफ़ ब्राह्मण समाज सम्पूर्ण भारत मे उनके खिंलाफ़ अभियान चलाएगा ।
अतः माननीय महामहिम राष्ट्रपति से निवेदन है कि सनातन धर्मविरुद्ध बोलने वाले ऐसे मानसिक संतुलन विहीन बाबा के व्यापार का लाइसेंस रद्द करे साथ ही दण्डात्मक कार्यवाही कर कारागार में डाले साथ ही एलोपैथी पर लिए बयान की तरह बाबा रामदेव अपना बयान वापस ले और माफी मांगे नही तो सम्पूर्ण भारत मे विरोध के लिए तैयार रहे उनके खिंलाफ़ दण्डात्मक कार्यवाही ,व्यापार लाइसेंस रद्द की मांग ब्राह्मण समाज परशुराम सेना करती है ज्ञापन कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज नवयुवक मंडल के जिलाध्यक्ष पं.अमित शर्मा, परशुराम सेना पुजारी संघ प्रदेश अध्यक्ष पं.द्वारका प्रसाद आचार्य,पुजारी संघ तहसील अध्यक्ष पं.निर्मल जी शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सुश्री रचना भार्गव, श्रीमति नायक, परशुराम सेना युवा प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष पं.समर्थ नागर, तहसील उपाध्यक्ष पं.गोलू शर्मा, पं.अजय तिवारी, रितिक शर्मा,सार्थक नागर, देवांश अवस्थी, कुलदीप शर्मा, अर्पित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।।
