
समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रविवार को टीकाकरण केन्द्रों में होगा वैक्सिनेशन
राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले में कोविड़-19 की अद्यतन स्थिति की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि कोरोना वैक्सिनेशन में महिलाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम है। वे वैक्सिनेशन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हे टीकाकरण हेतु प्रेरित करने गतिविधियां तेज करें।
उन्होने राजगढ़ शहर में टीकाकरण से छूटे लगभग 15,000 व्यक्तियों का चिन्हाकंन करने एवं वार्डवार कोरोना वैक्सिनेषन हेतु कार्ययोजना बनाने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका, परिशद राजगढ़ को दिए। इसके साथ ही रविवार 13 जून, 2021 को वैक्सिनेशन हेतु टीकाकरण स्थल का चिन्हांकन करने, टीम गठित करने एवं टीकाकरण हेतु केम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होने रविवार 13 जून, 2021 को राजगढ़ शहर में 2500 लक्षित व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया।
समीक्षा के दौरान जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रांतर्गत जिन नगरीय निकायों में शतप्रतिशत वैक्सिनेशन किया जाना है, उन नगरीय निकायों में वैक्सिनेशन हेतु रविवार 13 जून, 2021 को टीकाकरण स्थल चिन्हाकिंत करने, टीकाकरण केन्द्र स्थापित कर टीकाकरण कराए जाने एवं शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देष भी दिए।
इस अवसर पर उन्होने निर्देशित किया कि जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सेम्पलिंग में पॉजिटिव आए व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के प्रति संबंधित अमला गंभीर रहे एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग में पहचान किए व्यक्तियों को होम आईसोलेशन में रखा जाना सुनिष्चित करें तथा निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ रखें।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री कमल चन्द्र नागर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रोशनी वर्धमान, एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैद्य सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
