संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर नियंत्रण कक्ष स्थापित

नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सातो दिवस सक्रिय रखने 42 कर्मचारियों की
तीन शिफ्टों में की गई तैनाती

राजगढ़
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आगामी वर्षाकाल में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं बचाव-राहत की त्वरित कार्यवाही हेतु जिला स्तर पर अधीक्षक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-116 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष में दूरभाष एवं फैक्स नम्बर 07372-255067 स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 42 कर्मचारियों की तीन षिफ्टों में ड्यूटी 15 अक्टूबर, 2021 तक लगाई गई है। साथ ही 13 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सातो दिवस क्रियाशिल रहेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी प्रताप सिंह चौहान संयुक्त कलेक्टर मोबाईल नम्बर 9424840216 तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नोड़ल अधिकारी संजय चौरसिया अधीक्षक भू-अभिलेख राजगढ़ मोबाईल नम्बर 9669670108 को नियुक्त किया गया है।
उन्होने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे क्रिया शील रहे, बाढ़ की सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में स्थिति से अवगत कराएं, बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष एवं फैक्स क्रमांक 07372-255067 हमेषा चालु रहे, बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर लगाये गये कर्मचारी तत्काल अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो तथा उपस्थिति की सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी-नोड़ल अधिकारी को दे। उन्होने कहा कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से उपस्थित रहेगें। यदि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कोई कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो, उसके विरूद्ध बिना किसी सुनवाई के एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा