कोरोना संक्रमण और मास्क से मुक्ति के लिए वैक्सिनेशन जरूरी — कलेक्टर

टीकाकरण हेतु नागरिकों को आमंत्रित करने वार्ड संकट प्रबंधन समूह से की चर्चा

वैक्सिनेशन के लिये नागरिकों को आमंत्रण पत्र एवं पीले चावल किए वितरित
राजगढ़
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में नागरिकों को कठिन परिस्थितियों से जूझना पड़ा है। संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के लिए अनावष्यक परेषानियां उठानी पड़ी है और उनमें से कुछ बच भी नही सके है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर बच्चों को भी संक्रमित करेगी। कोरोना की दूसरी लहर की भांति तीसरी लहर में किसी को भी परेशानी नही उठानी पड़े और न ही अस्पताल जाना पड़े, के लिए कोविड वैक्सिनेषन जरूरी है। स्वयं कोरोना से सुरक्षित रहेंगे तो ही अपने बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर सकेंगे। यह बात आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा राजगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 3, 4 और 14 के वार्ड संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से उनके बीच पहुंचकर कही।
उन्होने वार्ड संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से अपने-अपने वार्ड के विभिन्न मोहल्ले के शतप्रतिशत नागरिकों के टीकाकरण सुनिष्चित करने की जिम्मेदारी लेने, लोगों को 13 जून, 2021 से प्रारंभ राजगढ़ शहर में शतप्रतिशत कोविड़ वैक्सिनेशन के अभियान में सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करने और लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित कर टीकाकरण केन्द्र तक लाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा और मास्क से मुक्ति तथा सामान्य तरीके से जीवन यापन के लिए कोविड वैक्सिनेषन आवष्यक है। इस हेतु लगातार समूह सदस्य, स्वैच्छिक संगठन, समाज सेवी जनसम्पर्क करें एवं नागरिकों को जागरूक करें। उन्होने राजगढ़ शहर के शतप्रतिषत नागरिकों के कोविड़ वैक्सिनेशन हेतु सभी को मिलजुलकर कार्य कर अभियान को सफल बनाने की भी बात कही।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने भी कोरोना वैक्सिनेशन के फायदे और नही लगाए जाने के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होने महिलाओं को अनिवार्य रूप से कोविड़ वैक्सिनेषन कराए जाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि बड़े सुरक्षित रहेंगे तो ही उनके बच्चे भी कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। यदि बच्चे कोरोना संक्रमित हुए तो बच्चे से माता-पिता कोरोन संक्रमित नही हो पाएंगे और अपने बच्चे की समुचित देखभाल कर पाएंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा द्वारा राजगढ़ शहर में 13 जून, 2021 को कोविड़ वैक्सिनेशन हेतु वृहद टीकाकरण षिविर में शामिल होने, टीकाकरण केन्द्र आने और वैक्सीन लगवाने हेतु आमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भी नागरिकों में वितरित किए।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ श्रीमती पल्लवी वैद्य एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिक परिषद राजगढ़ सहित संबंधित वार्ड संकट प्रबंधन समूह के सदस्य एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा