ग्रामीणों के अवेध शराब अड्डों पर आबकारी विभाग ब्यावरा की बड़ी कार्यवाही

संदिग्ध 12 ठिकानो पर छापामार कार्यवाही मे 7,31,750 रुपये की अवैध मदिरा व लाहन व सामग्री जब्त कर नष्ट की

राजगढ़ (ब्यावरा) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन मे जिले में अवैध रूप से मदिरा के निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय ,संग्रहण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी मदन सिंह पवार के नेतृत्व में आज दिनांक 11.06.2021 को ब्यावरा वृत्त क्षेत्र में भोर में वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी के द्वारा ग्राम आमडोर में संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी । दबिश में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 12 आपराधिक प्रकरणों में कुल लगभग 115 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं जमीन में बनी हुई टंकियों में तथा प्लास्टिक के 232 कुप्पियों में हाथ भट्टी मदिरा बनाने के लिए तैयार महुआ लाहन लगभग 9450 किलोग्राम जप्त हुआ जिसका मौके पर ही सेंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया । अवैध रूप से मदिरा निर्माण हेतु तैयार बड़ी-बड़ी भट्टियाँ भी मौके पर नष्ट की गई।
कार्यवाही के दौरान जप्त अवैध मदिरा व लाहन व सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 7,31,750/- है । बताया गया की कंजरो की आड़ मे लोकडाउन मे जन्मे नये नये ग्रामीणों के द्वारा अवेध शराब के अड्डे बना लिए थे उन ठिकानो पर छापा मारा कार्यवाही की गई
उपरोक्‍त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दुबे,ममता गौर, अंकित चौहान आबकारी मुख्य आरक्षक मोहन यादव,आबकारी आरक्षक गौरीशंकर विजयवर्गीय तथा उपस्थित नगर सैनिकों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा