सीएम राइज स्कूल योजना शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करने की पहल

राजगढ़
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में, सीएम राइज स्कूल योजना शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करने की पहल है। सीएम राइज स्कूल योजना के अंतर्गत आगामी वर्ष में प्रदेश में विश्वस्तरीय और सर्वसुविधायुक्त स्कूल प्रारंभ होंगे।
प्रथम वर्ष में 350 स्कूलों का चयन किया जा रहा है, जिसमें ट्राइबल और दूरस्थ क्षेत्रों समेत सभी क्षेत्र के विद्यालयों को सम्मलित किया है। योजनान्तर्गत ऐसे क्षेत्रों को भी शामिल किया है जहाँ वर्तमान में विद्यालय नहीं हैं। जिला और ब्लाक स्तरों पर स्कूलों का चयन किया जाएगा। इन स्कूलों में परिवहन की सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों के आवागमन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यह बड़ी पहल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा