जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन के प्रति रहे गंभीर -कलेक्टर

कोविड-19 की आयोजित दैनिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले की समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ‘‘स्वामित्व योजना‘‘ के क्रियान्वयन में रूचि लेकर सक्रियता से कार्य करने के निर्देष दिए है। उन्होने कहा है कि सभी संबंधित स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन को उच्च प्राथमिकता में रखे। विलंब होने की स्थिति में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होने यह निर्देश आज कोविड-19 अंतर्गत अद्यतन स्थिति एवं टीकाकरण अभियान की दैनिक समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में दिए।
आयोजित बैठक में उन्होने बोड़ा में शनिवार 19 जून, 2021 को तथा राजगढ़ शहर एवं पचोर नगरीय क्षेत्र में सोमवार 21 जून, 2021 को वृहद टीकाकरण शिविर हेतु आवष्यक तैयारियां सुनिष्चित करने के निर्देश भी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा